{"_id":"68505f2287b89f10c90b8f3b","slug":"married-woman-dies-due-to-consumption-of-poisonous-substance-case-against-four-including-husband-roorkee-news-c-5-1-drn1027-717362-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर केस
विज्ञापन
नेतवाला सैदाबाद गांव में जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालपक्ष पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कलां गांव निवासी जोध सिंह की बेटी अन्नु की शादी 23 नवंबर 2023 को कोतवाली क्षेत्र के ही नेतवाला सैदाबाद गांव निवासी अरुण कुमार के साथ हुई थी। जोध सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही अन्नु के ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते चले आ रहे थे।
रविवार रात करीब एक बजे अरुण ने उनके बेटे विकास को फोन कर बताया कि अन्नु ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। वह उसे बहादराबाद स्थित एक अस्पताल में लेकर आए हैं। इस पर उनका बेटा अन्नु की ससुराल पहुंचा जहां उनकी बेटी के शव को फर्श पर लिटाया गया था। उनके बेटे ने उन्हें जानकारी देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चेतक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बताया कि पहले अन्नु के ससुरालियों ने उसके अस्पताल में होने की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने घर में ही अन्नु का शव बरामद किया। जोध सिंह ने विवाहिता के ससुरालियों द्वारा जहर देकर उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति अरुण, सास बेबी, ननद काजल और ससुर सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार पुलिस उपाधीक्षक द्वारा मामले की जांच की जाएगी।