{"_id":"6170305ec867a166fc34f26b","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-roorkee-news-drn393901264","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि सीढ़ियों से गिरकर विवाहिता की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत ही वजह साफ होगी।
पुलिस के अनुसार, रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय एक युवती ने तीन महीने पहले कलियर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। मंगलवार देर रात 112 पर कॉल के जरिये पुलिस को विवाहिता की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि उसकी की मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई है। प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद