फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Marked 10 and accused of organically Lndura

लंढौरा बवाल के 10 और आरोपी चिह्नित

Thu, 16 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Thu, 16 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

लंढौरा। रंगमहल और पुलिस चौकी पर हमला करने वाले दस और बवालियों की पहचान करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनकी तलाश में बुधवार को कई जगह छापेमारी की। लेकिन किसी का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


एक जून को दुकान खाली करवाने को लेकर असामाजिक तत्वों ने धार्मिक ग्रंथ फेंके जाने की अफवाह फैला दी थी। उसके बाद क्षेत्र में कई दिन तक बवाल हुआ। बवालियों की भीड़ ने चौकी पर हमलाकर पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। साथ ही पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के रंगमहल में भी तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस मामले में पुलिस अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लंढौरा चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि बवाल के दौरान हुई वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की मदद से 10 और बवालियों को चिह्नित किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा है। अन्य बवालियों को चिह्नित किया जा रहा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed