फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Many roads of the city are submerged without rain

बिना बारिश के जलमग्न है शहर के कई रास्ते

Fri, 29 Jul 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Many roads of the city are submerged without rain
शहर में अब तक मूसलाधार बारिश नहीं हुई है लेकिन जगह-जगह जलभराव दिखाई देने लगा है। महज दो बारिश से ही शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। कई जगह कालोनियों में स्थिति ये है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

शहर में अब तक केवल दो बार मूसलाधार बारिश हुई है। इन दोनों बारिश में भी करीब छह से सात दिन का अंतर है। ऐसे में दूसरी बारिश होने तक पहली बारिश का पानी सड़काें से सूख गया था लेकिन शहर के कई हिस्से ऐसे हैं जहां के लोग इसी बारिश से परेशान हो चुके हैं। इन हिस्सों में सड़कों पर दो बारिश के बाद ही जलभराव के हालात पैदा हो गए हैं। पहले पानी जैसे-तैसे नालियों से कालोनी से बाहर जा भी रहा था लेकिन बारिश से सड़क का कूड़ा नालियों और नालों में अट जाने से पानी सड़कों पर इकट्ठा होने लगा है। ऐसे में कई हिस्सों में मुख्य सड़कों और गली के रास्तों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

कई बार स्थानीय लोग एकत्र होकर सड़कों पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि सुस्त हैं। यदि राजेन्द्रनगर क्षेत्र की बात करें तो यहां की स्थिति बद से बदतर है। यहां अमूमन हर गली में जलभराव है। कृष्णानगर में भी पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोग जलभराव का दंश झेल रहे हैं। इसके अलावा पनियाला रोड, सत्ती मोहल्ला, ग्रीनपार्क कॉलोनी, शेरपुर, मयूर विहार में वर्तमान में सड़कें पानी से लबालब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान बेचने को तैयार हैं लोग
कृष्णानगर में कुछ गलियों में जलभराव की स्थिति इतनी भयंकर है कि रहने वाले लोग परेशान हो चुके हैं। कुछ गलियों में पानी निकासी के लिए नाला नहीं होने से सालों से पानी गलियों में ही भरा पड़ा है। कुछ साधन युक्त लोगों ने जलभराव से परेशान होकर घर ऊपर उठवा लिए हैं। वहीं कुछ लोगों के आंगन में लगातार पानी भरा रहता है। मजबूरी में इन लोगों ने अपने घरों के सामने मकान बिकाऊ है के बोर्ड लगा लिए हैं।

जनप्रतिनिधियों ने किया किनारा
क्षेत्रवासी मंजीत सिंह, सोपाल कुमार, राहुल शर्मा, विवेक रावत, मनोज सैनी, सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जलभाराव की समस्या से परेशान होकर कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक समस्या हल नहीं की गई है। नगर मेयर से विधायक और मंत्री तक आवेदन भेज चुके हैं। आवेदन देने के बाद टीम सर्वे करने जरूर आती है लेकिन लौटकर नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed