{"_id":"632228750e25e857e41ffd95","slug":"many-pms-including-former-prime-minister-indira-gandhi-roorkee-news-drn42276015","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी समेत कई पीएम, नेता-अभिनेताओं ने टेक मत्था, पर नहीं मिला दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी समेत कई पीएम, नेता-अभिनेताओं ने टेक मत्था, पर नहीं मिला दर्जा
सार
इंदिरा गांधी समेत कई पूर्व प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्रियों के अलावा फिल्म अभिनेताओं ने समय-समय पर साबिर पाक की धरती के सामने शीश झुकाया है। इसके अलावा 2014 में रुड़की में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिरान कलियर को उत्तराखंड का पांचवां धाम बनाने के साथ-साथ सालाना उर्स को राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की बात कही थी लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने इन सपनों को पूरा नहीं किया। इन्होंने की पिरान कलियर की यात्रा - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी- पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा- पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाब नबी आजाद - पूर्व राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला - कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला - पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद - पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर- पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल- फिल्म अभिनेता गोविंदा - भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन- भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी समेत कई पूर्व प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्रियों के अलावा फिल्म अभिनेताओं ने समय-समय पर साबिर पाक की धरती के सामने शीश झुकाया है। लंबे समय से चल रही मांग के बावजूद इस स्थल को आज तक पांचवें धाम का दर्जा नहीं मिल सका।
पिरान कलियर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर सैकड़ों नामचीन नेता और अभिनेता सजदा कर चुके हैं। इसके बावजूद पिरान कलियर को किसी ने भी ज्यादा कुछ नहीं दिया। पिरान कलियर को कई साल से पांचवां धाम घोषित करने की मांग की जा रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत भी इसका वादा कर चुके थे लेकिन अब तक इसकी घोषणा नहीं हुई। यही नहीं पिरान कलियर में प्रस्तावित यूनानी मेडिकल कॉलेज की स्थापना का काम भी पिछले करीब सात वर्षों से अटका हुआ है। इसके अलावा 2014 में रुड़की में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिरान कलियर को उत्तराखंड का पांचवां धाम बनाने के साथ-साथ सालाना उर्स को राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की बात कही थी लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने इन सपनों को पूरा नहीं किया।
इन्होंने की पिरान कलियर की यात्रा
- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
- पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा
- पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाब नबी आजाद
- पूर्व राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला
- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला
- पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद
- पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर
- पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल
- फिल्म अभिनेता गोविंदा
- भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन
- भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी