{"_id":"629387a3d76ce955a11cf7f0","slug":"mangalore-police-kept-beating-doon-police-looted-applause-roorkee-news-drn413092075","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर पुलिस लकीर पीटती रही, दून पुलिस ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलौर पुलिस लकीर पीटती रही, दून पुलिस ने लूटी वाहवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस और सीआईयू की टीम ने मंगलौर से चोरी की 17 बाइक व पान मसाले की खेप पकड़कर अधिकारियों की खूब वाहवाही लूटी। मंगलौर पुलिस को दोनों ही घटनाओं की भनक तक नहीं लगी।
मंगलौर क्षेत्र काफी संवेदनशील है। वेस्ट यूपी के बदमाश आए दिन वारदात कर मंगलौर में शरण ले लेते हैं। ऐसे में स्थानीय पुलिस को पुुलिस अधिकारी कई बार सतर्कता बरतने और अपना मुखबिर तंत्र मजबूत करने की सलाह दे चुके हैं लेकिन लगातार अनदेखी की जा रही है। इसकी बानगी हाल ही में दो घटनाओं में देखी जा सकती है। दरअसल, 20 मई को देहरादून पुलिस और सीआईयू ने कस्बे में छापा मारकर देहरादून से चोरी किए गए पान मसाले के 112 बोरे बरामद कर चोरी करने वाले दबोचे थे। 26 मई को दोबारा देहरादून पुलिस व सीआईयू ने कस्बे में छापे मारकर चोरी की 17 बाइकें बरामद कर छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि ये लोग अलग-अलग शहरों में वारदात कर मंगलौर में शरण लेकर रह रहे थे। साथ ही आसपास चोरी की बाइकें और सामान बेच रहे थे। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि क्षेत्र में शरण लेने वाले अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए जाएंगे।