फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mangal Dal's land was freed from encroachment by the administration

Roorkee News: मंगल दल की भूमि को प्रशासन ने कराया कब्जामुक्त

Fri, 29 Nov 2024 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mangal Dal's land was freed from encroachment by the administration
मंगल दल की भूमि पर एक ग्रामीण के गेहूं की बुआई कर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत पर राजस्व टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जामुक्त कराया है। साथ ही दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


फतवा गांव स्थित करीब चार बीघा भूमि गांव के पास ग्राम पंचायत की ओर से बच्चों के खेलने के लिए मंगल दल की भूमि छोड़ी गई है। इस भूमि पर गांव के ही एक ग्रामीण ने अवैध रूप से गेहूं की बुआई कर कब्जा कर लिया था। ग्राम प्रधान अमित कुमार ने पांच दिन पहले एसडीएम, तहसीलदार और भिक्कमपुर पुलिस चौकी में शिकायत कर भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी।
विज्ञापन




एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने हल्का लेखपाल को मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही थी। बृहस्पतिवार को हल्का लेखपाल सचिन चौहान के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मंगल दल और आसपास किसानों की भूमि की पैमाइश की गई। भूमि की पैमाइश करने पर मंगल दल की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। इस पर टीम ने ट्रैक्टर से जुताई कर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed