फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Mandal President's appointment canceled'

मंडल अध्यक्ष की नियुक्त रद्द हो

Wed, 04 Dec 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
'Mandal President's appointment canceled'
लक्सर। भाजपा के नए लक्सर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपाइयों में अंतर्कलह शुुरू हो गई है। इससे नाराज मंगलवार को नगर के 23 में से 16 बूथ अध्यक्षों ने कस्बे में बैठक कर नई मंडल अध्यक्ष की तैनाती पर सवालिया निशान उठाए। उन्होंने नए मंडल अध्यक्ष को हटाकर नए सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लक्सर कस्बे में 23 पोलिंग बूथ बने हुए हैं। मंगलवार को लक्सर कस्बे में 16 बूथ अध्यक्षों द्वारा बैठक आयोजित की गई। उनका कहना था कि संगठन में आलाकमान की ओर से मंडल अध्यक्ष के नियुक्ति गलत ढंग से की गई है। उनका कहना था कि संगठन के नियमानुसार 40 वर्ष से कम आयु का कार्यकर्ता ही मंडल अध्यक्ष के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन नए मंडल अध्यक्ष की उम्र 50 साल से अधिक है। उन्होंने लक्सर कस्बे के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को तत्काल रद्द करने की मांग की है। बैठक में निशांत भसीन, संजय सैनी, डॉक्टर सुधीर परमार, इमरान मलिक, अजय कुमार, धर्मवीर, दुर्गेश नामदेव, अश्वनी सिंघल आदि थे।
विज्ञापन

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी: संजय गुप्ता
लक्सर। भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज भाजपा पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा सभी प्रमुख धर्मों के लोगों को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे संगठनों हो या सरकार सभी वर्गों को अच्छे प्रतिनिधित्व की जरूरत है। पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों से प्रदेश में विकास को गति मिली है, तथा हर वर्ग खुश है। वही नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बिशनपाल कश्यप ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। वह उसके अनुसार कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश मंत्री निपेंद्र चौधरी, डॉक्टर महीपाल, अतुल गोयल, राकेश धीमान, विवेक कश्यप, लेखराज, विकास, शिवम कश्यप, वीर सिंह, सुक्रमपाल अधाना, पूरण कश्यप, बलवंत सिंह, शिवम त्यागी, राकेश गिरी, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र कश्यप, निखिल अग्रवाल, मोहित वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, लालबहादुर, जगदीश कोहली, नरेंद्र पंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed