फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Managed to convince to win

जीत का विश्वास दिलाने में कामयाब रहे

Sun, 22 Jan 2017 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sun, 22 Jan 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्सर सीट पर कांग्रेस ने बसपा से दो बार विधायक रह चुके हाजी तसलीम को प्रत्याशी घोषित कर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। इस सीट पर पहले भाजपा और बसपा मुकाबले में थी। हालांकि जातीय समीकरणों में बंटे चुनाव में अभी यह अंदाजा लगाना कठिन हो गया है कि जीत का सेहरा किसके सिर पर सजेगा।    

बसपा से वर्ष 2002 और वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में हाजी तसलीम ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, वर्ष 2012 के चुनाव में बतौर निर्दलीय लड़े ताहिर हसन के मुस्लिम बिरादरी में सेंधमारी के चलते उन्हें भाजपा के संजय गुप्ता से हार का सामना करना पड़ा। इस बार वे फिर बसपा के टिकट पर भाग्य आजमाने की जुगत में थे। लेकिन, बसपा ने पहले ही उनका टिकट काटकर सुभाष चौधरी को दे दिया था। हाजी तस्लीम चुनाव लड़ने का मन बना चुके थे।
विज्ञापन


करीब तीन माह से उन्होंने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए समर्थकों को जुटाना शुरू कर दिया। सूत्रों की मानें तो किसी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने की कोशिशों के तहत उन्होंने कांग्रेस में पैठ बनानी शुरू की। कई माध्यमों से उन्होंने सीएम हरीश रावत को यह बात समझाने में कामयाबी हासिल की कि बसपा में विधायक रहते हुए उन्होंने न केवल मुस्लिम बिरादरी का दिल जीता बल्कि दलित वर्ग भी उनके प्रति सहानुभूति रखता है। यही कारण है कि जातीय कार्ड के इस्तेमाल में माहिर सीएम रावत ने हाजी तसलीम पर दांव खेला। अब बसपा प्रत्याशी सुभाष चौधरी को कांग्रेस और भाजपा की दलित वोटों में सेंधमारी को रोकना चुनौती होगा। वहीं उन्हें गुर्जर बिरादरी का भी सहारा मिल सकता है। जबकि भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को भाजपा के कैडर और अन्य बिरादरी के मतदाताओं को साधने की चुनौती होगी। कुल मिलाकर इस सीटों पर तीनों ही प्रत्याशियों के सामने कड़ी चुनौती होगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिर समर्थन में तो सैनी के बगावती सुर       
-लक्सर सीट पर हाजी तसलीम को टिकट मिलने पर इस सीट पर दावेदारी कर रहे ताहिर हसन के सुर नरम हैं। उन्होंने पार्टी के फैसले के साथ होने की बात कही है। इससे कांग्रेस को मुस्लिम बिरादरी के बिखराव से तो निजात मिल गई है। लेकिन, टिकट मांग रहे डा. अंतरिक्ष सैनी को टिकट नहीं मिलने और उनके बगावती सुर के चलते सैनी समाज के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि पिछले चुनाव में भी सैनी समाज का एक तबका भाजपा के पक्ष में था। इस बिरादरी से आने वाले करीब 19 हजार मतदाता चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।       

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने मुझ पर विश्वास जताया है। उनके साथ मुस्लिम बिरादरी ही नहीं बल्कि दलित समाज का प्यार-मुहब्बत का रिश्ता भी है। विधानसभा चुनाव में विकास के नाम पर वह जनता के बीच जाएंगे।       
-हाजी तसलीम, कांग्रेस प्रत्याशी
      
हाईकमान ने हाजी तसलीम को मुझसे ज्यादा सीनियर समझकर टिकट दिया है। पार्टी हित में जो भी निर्णय लिया गया है। मैं उसके साथ हूं।       -ताहिर हसन, कांग्रेसी नेता       


कांग्रेस ने सैनी बिरादरी की उपेक्षा की है। जबकि लक्सर सैनी बहुल सीट है। इस फैसले के खिलाफ लक्सर ही नहीं प्रत्येक विधानसभा में बिरादरी को एकजुट कर कांग्रेस को हराने का काम किया जाएगा।       
-डा. अंतरिक्ष सैनी, कांग्रेसी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed