फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Man molested, beaten up for protesting

महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

Tue, 27 Aug 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Man molested, beaten up for protesting
एक महिला से गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने मारपीट भी की। महिला ने उसके परिजनों से शिकायत की तो लोगों ने युवक को धमकार समझौता करा दिया। इसके बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने दोबारा छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला और उसके पति से मारपीट की। पीड़ित दंपति ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवालली क्षेत्र स्थित ढंडेरी ख्वागजीपुर में दो दिन पहले एक महिला से गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। महिला के विरोध करने पर युवक ने मारपीट की। महिला ने पति को बताया तो उसने युवक के परिजनों से शिकायत की। दोनों पक्षों के लोगों ने युवक को धमकाकर और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने पर उसे चेतावनी देकर समझौता कर लिया था। आरोप है कि सोमवार की सुबह महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच युवक अपने साथी के साथ पहुंचा और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उसका पति भी पहुंच गया। पति ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित दंपति ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed