फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Make vaccination campaign successful by setting up camp'

कैंप लगाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं

Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
'Make vaccination campaign successful by setting up camp'
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए लक्सर एसडीएम ने शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में एक सप्ताह के भीतर कैंप लगाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को लक्सर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील मुख्यालय पर नगरपालिका के चेयरमैन अंबरीष गर्ग, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए शिविर लगाने जरूरी हैं। टीकाकरण के साथ ही मौके पर सैंपलिंग टीम भी मौजूद रहेगी, जो लोग अपनी जांच कराना चाहते हैं, उनकी मौके पर ही जांच कर निशुल्क किट भी दी जाएगी। इस दौरान बताया गया कि 29 मई को वार्ड नंबर एक और आठ में कन्या जूनियर हाई स्कूल, वार्ड दो और तीन के लिए नगरपालिका कार्यालय, 30 मई को वार्ड नंबर 10 के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यालय और वार्ड 11 के लिए इंद्रलोक बैंक कटहल सोसायटी रोड लक्सर में शिविर लगेगा। 31 मई को वार्ड नंबर छह के लिए बरात घर आदर्श कॉलोनी, वार्ड नंबर पांच के लिए प्राइमरी पाठशाला लक्सरी में शिविर लगेगा। एक जून को वार्ड नंबर चार के लिए कन्या पाठशाला शिवपुरी और वार्ड नंबर नौ के लिए हनुमान मंदिर गंगा विहार कॉलोनी और वार्ड नंबर सात के लिए दो जून को धर्मशाला मेन बाजार लक्सर में कैंप आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सभासद विकास खटाना, रतेंद्र तिवारी, मोहन, बिजेंदर, जुल्फिकार, अशोक कुमार, सचिन कुमार, नीतू, नाथूराम, ममता व अरविंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
कोविड मरीजों के लिए सभासदों को दी किट
पिरान कलियर। राज्य सरकार की ओर से होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों को दी जाने वाली किट को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफ्फकत अली ने सभासदों को बांटने के लिए उपलब्ध कराई। सभासद होम आइसोलेशन में कोविड़ मरीजों को यह किट देंगे। उन्होंने बताया कि जो लोग होम आइसोलेशन में रहकर घर पर ही उपचार करवा रहे हैं, उनके लिए प्रदेश सरकार ने यह किट वितरण करने के लिए दी है। इस दौरान सभासद पति इश्तिकार अली, अकरम साबरी, गुलसाद सिद्दीकी, परवेज मलिक, दिलशाद, नाजिम त्यागी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed