{"_id":"618bdba313500b093c7756f9","slug":"main-accused-of-youth-s-murder-arrested-roorkee-news-drn395695475","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा अर्चना के बाद उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा अर्चना के बाद उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिब्बरहेड़ी और इकबालपुर शुगर मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई। मिल और गन्ना समितियों के अधिकारियों ने चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की।
बुधवार को उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों और उनके पशुओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी ने कहा कि पेराई सत्र में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों को समय से पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी और समय से गन्ना भुगतान होता रहेगा। मिल के महाप्रबंधक लोकेंद्र लांबा ने बताया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। मौके पर अनिल सिंह, प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, मांगेराम सिरोही, राजवीर चेयरमैन, मोहित चौधरी, बिट्टू चेयरमैन, अनिल कुमार, ओमपाल सिंह अरविंद कुमार मौजूद रहे।
उधर, इकबालपुर शुगर मिल की चेन में गन्ना डालकर पूजा-अर्चना के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। मिल के अध्यक्ष पंकज गोयल ने कहा कि मिल और किसान एक-दूसरे के पूरक हैं। किसानों की गन्ना आपूर्ति संबंधी किसी भी परेशानी को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। पेराई सत्र में आपूर्ति होने वाले गन्ने का भुगतान समय-समय पर किया जाएगा। पिछले दो वर्ष का पूरा भुगतान भेज दिया गया है। इस सत्र का भुगतान भी इसी तर्ज पर जल्द किया जाएगा। मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुरेश शर्मा ने कहा कि किसान किसी भी जानकारी के लिए उनसे 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर जीएम केन ओमपाल तोमर, शिवकुमार सिसोदिया, राजेश भसीन, योगेश त्यागी, गजेंद्र, सुभाष नंबरदार, मोहम्मद अय्याज, सेठपाल परमार, विकास, राजबीर, अंकित मौजूद रहे।