फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mahendra Singh became the Speaker of Kaliyar Assembly

महेंद्र सिंह बने कलियर विधानसभा अध्यक्ष

Sun, 06 Feb 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh became the Speaker of Kaliyar Assembly
मूलताशपुर माजरा गांव में आयोजित किसान मजदूर संगठन सोसायटी की बैठक में जिला और विधानसभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें साथ ही संगठन के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

रविवार को बैठक की शुरुआत में नवनियुक्त कलियर विधानसभा अध्यक्ष पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। इसके बाद जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मोहम्मद शौकीन और इसरार को जिला उपाध्यक्ष व मोहम्मद फरीद को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा कार्यकारिणी का भी विस्तार किया। इसमें यूनुस हुसैन को संगठन मंत्री, अमित सैनी और मोहतासीन को उपाध्यक्ष, ललित को कोषाध्यक्ष, सुरेश धीमान, राशिद और धीर सिंह को संगठन मंत्री और अनुज को सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ब्रहम सिंह धीमान ने पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया। बैठक में ललित राशिद, शौकीन, शहराज अली, मोहम्मद फरीद, अमित सैनी, सचिन कुमार, रविंदर कुमार, यूनुस हुसैन, अशोक कुमार, वेदपाल, इसरार, राजकुमार, आशुतोष शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed