फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mahamandaleshwar Yatindranand installedAllegations of contravention in BJP

निशंक ने विदेश मंत्री से की छात्रों भारत लाने की अपील

Fri, 25 Feb 2022 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 08:14 PM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar Yatindranand installedAllegations of contravention in BJP
महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को पत्र भेजकर उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों पर भितरघात करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में कहा है कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में प्रदेश स्तर पर कोई भी जिम्मेदार और समझदार व्यक्ति नहीं था, जो ठीक से चुनाव की रूपरेखा बना सके। प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिन लोगों को देे गई है, वह खुद चुनाव लड़ने और अपने ही संगठन के लोगों को चुनाव हरवाने में सक्रिय दिखे। कहा कि अपने ही लोग असंतुष्ट होकर चुनाव में खड़े हो गए, लेकिन किसी ने स्थानीय और प्रदेश स्तर पर उनसे वार्ता कर मनाने की कोशिश नहीं की। यतींद्रानंद ने कहा कि वर्ष 2009 में वह हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उस समय भी कुछ लोगों की भूमिका पूरी तरह हराने वाली रही थी। इसकी शिकायत भी थी, लेकिन आज तक इन पर कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की जगह इन्हें संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर बैठा दिया गया। इस बार राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के भरोसे ही उत्तराखंड में चुनाव लड़ा गया, जिनकी वजह से पुष्कर सिंह धामी दोबारा सरकार बनाने की स्थिति में हैं। उन्होंने भितरघात करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed