{"_id":"6134ff448ebc3eb34c7e5152","slug":"mahabharata-in-front-of-the-minister-regarding-the-name-on-the-inscription-roorkee-news-drn3895215189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलापट्ट से मिटाया विधायक का नाम, मंत्री के सामने मेयर से भिड़े समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलापट्ट से मिटाया विधायक का नाम, मंत्री के सामने मेयर से भिड़े समर्थक
विज्ञापन
रुड़की स्थित गणेशपुर पुल चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान म?
- फोटो : ROORKEE
रुड़की। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान शिलापट्ट पर नाम को लेकर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद के सामने ही भाजपाइयों में ‘महाभारत’ छिड़ गई। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल का नाम हटाकर उस पर मेयर का नाम लिखा देख विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा और समर्थकों का पारा चढ़ गया। विधायक प्रतिनिधि ने मंच पर पहुंचकर मेयर गौरव गोयल को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी, जिससे इसके बादमेयर और विधायक प्रतिनिधि में तू-तू-मैं-मैं हो गई। कार्यक्रम में अफरातफरी देख मंत्री भी सकते में आ गए। पुलिस ने किसी तरह विधायक प्रतिनिधि और समर्थकों को मंच से नीचे उतारा और समझाकर शांत कराया।
रविवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गणेशपुर चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में मंत्री, विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल मंच पर बैठे थे। इस बीच किसी ने विधायक देशराज कर्णवाल के प्रतिनिधि एवं नामित पार्षद सतीश शर्मा को बताया कि शिलापट्ट पर विधायक का नाम हटाकर उसके ऊपर मेयर गौरव गोयल का नाम लिखा गया है। इस पर सतीश शर्मा प्रतिमा के पास पहुंचे और शिलापट्ट देख भड़क उठे। विधायक के समर्थकों के साथ वह सीधे मंच पर पहुंचे और मेयर से नाम हटाने के बारे में पूछा, लेकिन मेयर चुप रहे। इस पर विधायक प्रतिनिधि और समर्थकों ने मेयर को खरी खोटी सुनाते हुए हंगामा कर दिया। अचानक कार्यक्रम में हंगामा होने से सभी हैरान हो गए। आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि और समर्थकों ने मेयर के साथ धक्कामुक्की की कोशिश की, लेकिन पुलिस उन्हें मंच से नीचे उतारकर कार्यक्रम से बाहर ले गई। विधायक प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि मेयर ने रातोंरात शिलापट्ट पर विधायक की जगह अपना नाम लिखवाया है। वह महापुरुषों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इस मामले में मेयर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाएंगे।
--
मंत्री के सामने खुली अंतर्कलह की पोल
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सामने एक बार फिर रुड़की में भाजपा नेताओं में अंतर्कलह की पोल खुलकर सामने आई। भाजपा नेताओं में चला आ रहा मनमुटाव कम नहीं हो रहा है, यह बात फिर से जगजाहिर हो गई। वहीं, इस पूरे प्रकरण में मंत्री कुछ नहीं बोले और मंच पर ही बैठे रहे। हालांकि, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह बीचबचाव करते जरूर नजर आए।
विज्ञापन
--
हाईवे पर लगा लंबा जाम
गणेशपुर चौक पर कार्यक्रम के लिए हाईवे किनारे ही पंडाल लगाकर मंच तैयार किया गया था। हाईवे किनारे ही मंत्री से लेकर विधायक, मेयर व अन्य लोगों की गाड़ियां पार्क की गईं। इससे हाईवे पर कई बार जाम लगा, जिसे खुलवाने के लिए यातायात पुलिस बार-बार प्रयास करती रही। कार्यक्रम संपन्न हुआ तो हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
--
मामला प्रदेश हाईकमान के संज्ञान में लाया गया है। कार्यकर्ता छोटा हो या बड़ा, अनुशासनहीनता साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. जयपाल सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष
--
विधायक पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, दी तहरीर
रुड़की। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में विवाद के बाद विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर पार्षद आपस में भिड़ गए। आरोप है कि विधायक देशराज कर्णवाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का विरोध किया तो दूसरे पार्षद ने गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। पार्षद ने विधायक के खिलाफ गलत टिप्पणी करने पर कोतवाली में तहरीर दी है। पार्षद मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि वह अपने साथी पार्षद संजीव तोमर और मांगेराम पंवार के साथ बातें कर रहे थे। इस बीच एक पार्षद के पति ने विधायक पर गलत टिप्पणी करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसे लेकर पार्षद के पति से उनकी बहस हो गई। मनोज कुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पार्षद के पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
विवाद से दूर रहे विधायक, मेयर की मुश्किलें बढ़ीं
यदा-कदा विवादों में रहने वाले झबरेड़ा विधायक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसलिए मंच पर जो कुछ हुआ, उस विवाद से वह बच गए, लेकिन विवादों में मेयर का पीछा नहीं छोड़ा। सूत्रों के अनुसार, विधायक को पहले से ही आशंका थी कि उनका नाम बोर्ड से हटाए जाने का मामला तूल पकड़ सकता है। इसलिए उन्होंने कार्यक्रम से दूरी बना ली। यह बात और है कि विधायक प्रतिनिधि ने बोर्ड से विधायक का नाम हटाने का मामला मंच से उठा दिया और मामले ने तूल पकड़ लिया।
--
शिवाजी महाराज के जीवन से सीख लें युवा : यतीश्वरांद
कैबिनेट मंत्री ने गणेश चौक पर किया छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आज के युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से सीख लेनी चाहिए। शिवाजी जैसे योद्धा हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। उन्होंने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
रविवार को गणेशपुर चौक पर मंत्री स्वामी यतीश्वरांद, विधायक प्रदीप बत्रा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हमेशा समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा। शिवाजी महाराज हमेशा सच्चाई के साथ रहे हैं और हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ी है। उनके पराक्रम के आगे दुश्मन मैदान छोड़कर भाग जाते थे। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि शिवाजी महाराज के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। युवा पीढ़ी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। मेयर गौरव गोयल ने शिवाजी महाराज के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, संघ संचालक रामेश्वर, प्रदेश प्रवक्ता मंयक गुप्ता, जिला महामंत्री आदेश सैनी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू, जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, पूर्व दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति, सुशील त्यागी मौजूद रहे।