फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   made is suspect in theft case ocurred in the house of retired senior manager

चोरी के मामले में नौकरानी संदेह के घेरे में

Sun, 02 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 02 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
made is suspect in theft case ocurred in the house of retired senior manager
thief

 एक कंपनी के सीनियर मैनेजर के फ्लैट में दिनदहाड़े हुई 15 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड पर स्थित शिव विहार अपार्टमेंट में 28 सितंबर को चोरों ने दिनदहाड़े एक कंपनी के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर अशोक कुमार गुप्ता के फ्लैट में 15 लाख रुपये की चोरी कर ली थी। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए थे। घटना के संबंध में पुलिस ने दो दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले के खुलासे को लेकर पुलिस अधिकारियों का गंगनहर पुलिस पर भारी दबाव है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में रविवार को एक नौकरानी सहित चार युवकों से पूछताछ की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया कि मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed