फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Made a deed of land by preparing the papers of the deceased woman

मृतक महिला के कागज तैयार कर जमीन का किया बैनामा

Tue, 20 Jul 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Made a deed of land by preparing the papers of the deceased woman
लक्सर/खानपुर। पंजाब की मृतक महिला के नाम से सैकड़ों बीघा भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना के सिविल लाइन हीरा सिंह रोड निवासी जगमोहन विग पुत्र जगदीश विग ने लक्सर कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके दादा जगन्नाथ विग की बहन रामप्यारी शादी के कुछ समय बाद विधवा हो गई थीं। उन्होंने रामपुर रायघटी में 1952 में खेती की कुछ जमीन खरीदी थी। वर्ष 1984 में रामप्यारी की मौत के बाद से जमीन खाली पड़ी थी। रामप्यारी की मौत के लगभग 25 साल बाद कुछ लोगों ने अन्य महिला को रामप्यारी दर्शाकर फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था। इसके बाद रामप्यारी की दो सौ बीघा जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया था। कुछ दिन पहले जानकारी मिलने पर जगमोहन ने लक्सर पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब जगमोहन की शिकायत पर कोर्ट ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि महावीर निवासी फतवा, दर्शनदास निवासी फेरूपुर रामखेड़ा, अर्जुन निवासी बहादरपुर खादर, दलीप निवासी सैदाबाद, सुखपाल निवासी महाराजपुर खुर्द, वेदपाल निवासी निरंजनपुर, अनिल निवासी कचशेखा (अमृतसर), अविरल चौहान निवासी ज्वालापुर और गुरुचरण निवासी कनखल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed