फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Madam! Anganwadi workers are not distributing ration, but selling it

Roorkee News: मैडम! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बांट नहीं, बेच रही राशन

Mon, 10 Feb 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Madam! Anganwadi workers are not distributing ration, but selling it
I
विज्ञापन

IIजनसंवाद कार्यक्रम में पहुंची अपर सचिव के समक्ष ग्रामीणों ने उठाईं ढेरों समस्याएं
I
I

I
Iस्ट्रीट लाइट, पेंशन, राशन कार्ड एवं अधर में लटके आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का मुद्दा उठा
I
I
I
Iमैडम! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राशन बांटने के बजाय बाजार में बेच रही है। यह समस्या जनसंवाद कार्यक्रम में बाजूहेड़ी गांव में पहुंची अपर सचिव माध्यमिक एवं ऊर्जा रंजना राजगुरू के समक्ष एक व्यक्ति ने उठाई। इसपर उन्होंने जिला परियोजना अधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान ढेरों शिकायतें आईं। इसपर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई और दिशा-निर्देश भी दिए।
I
I
I
Iपिरान कलियर के बाजुहेड़ी गांव में जूनियर हाईस्कूल में अपर सचिव के अलावा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा मौजूद रहे। सबसे अधिक शिकायतें राशन कार्ड न बनने की थी। इसके अलावा पेंशन नहीं बनने के मामले भी आए। ग्रामीण आदिल ने शिकायत कर बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राशन बेच देती है किसी को बांटती नहीं है।
विज्ञापन

I
Iइस पर अपर सचिव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सीडीपीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीण सोनी ने गांव में लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, गांव के पास बने आंगनबाड़ी केंद्रों के अधर में लटके निर्माण को पूरा कराने की भी मांग की। इस दौरान शिकायतकर्ता इकराम जोगेंद्र, सोनिया, गुलिस्तां ने खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड नहीं बनने, समीर, जाकिर, रविंद्र, मेहरुबा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके मकान नहीं मिलने और नोरती, बानो, जुलेखा आदि ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने शिकायत की कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने सड़क पर हो रहे जलभराव से भी अवगत कराया। अपर सचिव ने सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iअव्यवस्थाओं पर भी भड़कीं सचिव, नोटिस जारी करने के निर्देश
I
I- अपर सचिव रंजना राजगुरू ने अधिकारियों के साथ कस्तूरबा गांधी छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां भवन जर्जर था, सीलन थी। पुस्तकालय था लेकिन किताबें नहीं थीं। साफ-सफाई भी दुरुस्त नहीं थी। कक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी और लाइट की व्यवस्था नहीं थी। इस पर निरीक्षण करने पहुंचीं अपर सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी पर नियमित निरीक्षण नहीं करने को लेकर जवाब मांगा। साथ ही अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एडीओ समाज कल्याण संध्या शर्मा, डीपीआरओ अतुल प्रताप, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल, सीडीपीओ धर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान संगीता आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article