{"_id":"571bc2494f1c1b0f6c8b4b64","slug":"machhalee-ka-shikaar-karane-mein-chalee-gaee-yuvak-kee-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली का शिकार करने में चली गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली का शिकार करने में चली गई युवक की जान
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। धर्मुपुर गांव के पास नाले में मछली का शिकार कर रहे एक युवक की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लग सका। शनिवार की सुबह पुलिस ने नाले से उसका शव बरामद किया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कला गांव निवासी सुशील और उसके परिवार के संदीप, सतीश और भोला शुक्रवार को मछली का शिकार करने के लिए खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मूपुर गांव के जंगल में गए थे। देर शाम तक वह मछली का शिकार करते रहे। शाम के समय 35 वर्षीय सुशील नाला पार करने के लिये दोनों किनारों पर रखे एक पेड़ से दूसरे किनारे जाने लगा। इसी दौरान सुशील का पैर पेड़ से फिसल गया और वह गहरे नाले मे जा गिरा।
विज्ञापन
नाले मे गिरते ही उसने शोर मचाया। इस पर उसके साथ आये परिवार के युवकों ने उसे नाले से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। तभी रास्ते से गुजर रहे कई ग्रामीण मौके पर आ गये। उन्होंने भी सुशील को नाले स निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह डूब गया। देर रात तक युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी प्रमोद मंडार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये, लेकिन देर रात तक सुशील का कोई पता नहीं चल पाया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि शनिवार को नाले में सुशील की खोज की गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन