फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Luxor wins the Second Challenger Corporate Cricket Trophy

Roorkee News: सेकेंड चैलेंजर कॉरपोरेट क्रिकेट ट्रॉफी पर लक्सर का कब्जा

Sun, 30 Nov 2025 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Luxor wins the Second Challenger Corporate Cricket Trophy
फाइनल मुकाबले में झबरेड़ी कला को हराकर लक्सर कर्णअलेवीन ने जीती ट्रॉफी, राज्य मंत्री देशराज कर्
सफरपुर ग्राउंड पर एक्सीलेंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित सेकंड चैलेंजर कॉरपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांच और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दो माह तक चले इस क्रिकेट महाकुंभ में क्षेत्र के कई उम्दा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


फाइनल मैच झबरेड़ी कला और लक्सर कर्ण एलेवन के बीच खेला गया। मुकाबला शुरुआत से ही बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने जोरदार संघर्ष किया। दर्शकों की भारी भीड़ मैच में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती रही। लक्सर कर्ण इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण के लिए पहुंचे दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल और रायपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉनी कुमार का खिलाड़ियों और आयोजकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कर्णवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपविजेता टीम सहित सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में ऐसे ही बेहतर खेलते रहने की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एक्सीलेंट क्रिकेट एकेडमी और आयोजन समिति को उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों की ओर से सराहना मिली। प्रतियोगिता के सफल समापन के साथ ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों खुशी का माहौल देखने को रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed