फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lucknow-Chandigarh Express, the disclosure of the AC coach fumes

लखनऊ- चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में धुएं से हड़कंप

Wed, 11 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की।
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की। Updated Wed, 11 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में बुधवार को चिंगारी और धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। डोसनी रेलवे स्टेशन पर समस्या सामने आने के बाद भी रेल अधिकारियों ने उसे जैसे-तैसे रवाना किया गया। इसके बाद ढंडेरा स्टेशन पर फिर धुआं निकलने पर यात्रियों ने हंगामा काटा जिस पर ट्रेन को रुड़की में रोका गया। यहां लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद समस्या का कामचलाऊ समाधान कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। साथ ही सहारनपुर रेलवे स्टेशन को समस्या से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन-12231 में तकनीकी खराबी के कारण एसी कोच में धुआं और चिंगारी निकलने लगी। यात्रियों की सूचना पर डोसनी में ट्रेन को रोककर देखा गया, लेकिन स्थायी समाधान के बिना ही उसे रवाना कर दिया गया। ऐसे में थोड़ी दूर चलने के बाद ढंडेरा के पास एकबार फिर एसी कोच में धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। शोर शराबे के बाद ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर रोका गया। लगभग एक घंटे तक लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस रुड़की रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान एसी कोच की समस्या को अस्थायी रूप से दुरुस्त कर ट्रेन को फिर रवाना कर दिया गया। साथ ही सहारनपुर रेलवे स्टेशन को समस्या से सूचित कर दिया गया। रेलवे अधिकारी एक से दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे, लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन

 इस संबंध में रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में समस्या के बाद ट्रेन रुड़की में काफी देर खड़ी रही। इस दौरान जनशताब्दी भी ढंडेरा में खड़ी रही। उन्होंने बताया कि ट्रेन का ब्रेक ब्लाक होने से परेशानी आ रही थी, जिसे ठीक कराने के बाद रवाना किया गया। साथ ही इस संबंध में सहारनपुर स्टेशन को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश दिल्ली पैसेंजर में भी निकली चिंगारी, हड़कंप
एक ओर जहां लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में समस्या आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर के पहियों में चिंगारी निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्री ट्रेन से उतरकर नीचे आ गए। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने गड़बड़ी को दुरुस्त कर ट्रेन को रवाना किया।
......
स्टेशन पर डिस्पले बोर्ड लगा पर यात्रियों को लाभ नहीं
 रेलवे स्टेशन पर दो माह पहले ही लाखों की लागत से डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया जिससे रेलयात्रियों को ट्रेनों और कोच की स्थिति की सही जानकारी मिल सके, लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। शिकायतों के बावजूद रेलवे अधिकारियों की ओर से समस्या समाधान नहीं किया जा रहा है।
रुड़की रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। स्टेशन को ए-ग्रेड का दर्जा भी दिया गया है, लेकिन यहां ट्रेनों का स्टापेज एक या दो मिनट का ही होता है। ऐसे में कई बार ट्रेनों में कोच की सही जानकारी नहीं होनेे पर आरक्षण के बावजूद रेलयात्रियों की ट्रेन छूट जाती है या फिर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे की ओर से दो माह पहले डिस्पले बोर्ड लगाया गया था। प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड यात्रियों की मुश्किलें कम करने की जगह बढ़ा रहे हैं। कारण कि कई बार स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड में कोच की स्थिति अलग होती है, जबकि ट्रेन में अलग होती है। इससे आए दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि डिस्प्ले बोर्ड में सही जानकारी नहीं आने की शिकायतें मिलीं हैं, जिसके बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई है। शीघ्र ही समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। वहीं संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाले टीटीई पंकज जैन का कहना है कि सप्ताह में नियमित नहीं चलने वाली ट्रेनों की सही स्थिति नहीं मिल पाने के कारण इस तरह की समस्या आती है। प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों में कोचों की स्थिति सही दर्शाने का प्रयास किया जाता है।



गरीबों की ट्रेन रद्द रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं एक्सप्रेस ट्रेन भी स्टेशन पर कई घंटे लेट पहुंची।
बुधवार को देहरादून से सहारनपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई। जिससे लक्सर से डौसनी, लंढौरा, ढंडेरा, रुड़की, इकबालपुर, चुड़ियाला, सुनहेटी, खडख़ड़ी, बलियाखेड़ी एवं सहारनपुर तक आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे यहां के हजारों यात्रियों को सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी। इसके अलावा अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 16 घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल 12 घंटे, मदुरई से देहरादून जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस दस घंटे, हरिद्वार से गंगानगर जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, बांद्रा से देहरादून जाने वाली एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed