फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   lte paanv laute baaraatee The groom was married,

शादीशुदा निकला दूल्हा, उल्टे पांव लौटे बाराती

Mon, 30 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 30 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। सहारनपुर से किरतपुर बिजनौर बारात पहुंचे रुड़की पठानपुरा निवासी बारातियों की मुफ्त में फजीहत झेलनी पड़ी। हुआ यूं कि दूल्हा पहले से शादी शुदा निकला और उसकी पहली पत्नी ने शादी में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। बारातियों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। इस बात को लेकर दूल्हे के रिश्तेदार और बारातियों के बीच पठानपुरा में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में कोतवाली में भी जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पठानपुरा निवासी युवक की सहारनपुर में ससुराल है। साले की शादी में उसने अपने दोस्तों व आसपास के लोगों को भी बुलावा भेजा था। बारात में कुछ लोग उसके साथ किरतपुर बिजनौर पहुंचे। लेकिन वहां दूल्हे की पहली पत्नी पहुंचने पर हंगामा खड़ा हो गया। लड़की वालों ने दूल्हे समेत बारातियों को आड़े हाथों लिया। फजीहत होने पर बाराती भाग खड़े हुए। बाद में बारात लौटाते हुए दूल्हे को अपनी पहली पत्नी को साथ रखना पड़ा। मामले में सोमवार को पठानपुर में दूल्हे के जीजा और बारातियों में मारपीट हो गई। दूल्हे के साले ने पूछा कि बारात छोड़कर क्यों भागे। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी से समझौता हो गया है।
विज्ञापन


बेहट से फरार प्रेमी युगल रुड़की से बरामद
रुड़की। सहारनपुर के कस्बा बेहट से फरार चल रहे प्रेमी युगल को परिजनों ने रुड़की से बरामद कर लिया। परिजन और बेहट पुलिस दोनों को रुड़की पुलिस की मदद से अपने साथ ले गए। इस दौरान कलियर स्टैंड पर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बेहट से एक युवक युवती दो महीने पहले फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से उनकी तलाश चल रही थी। कुछ दिन पहले परिजनों को रिश्तेदारों के माध्यम से दोनों के पिरान कलियर में छिपे होने की सूचना मिली थी। उन्हें पकडने के लिए तीन दिन से परिजन रुड़की से कलियर के बीच घूम रहे थे। सोमवार को प्रेमी युगल रुड़की में कलियर बस स्टैंड पर नजर आ गया। परिजनों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। प्रेमी युगल ने इसका विरोध करते हुए साथ जाने की इच्छा जताई। हंगामा होने पर पुलिस उन्हें सिविल लाइंस कोतवाली ले आई। बेहट पुलिस ने स्थानीय पुलिस को पूरा माजरा बताया। जिसके बाद परिजन और बेहट पुलिस युगल को लेकर रवाना हो गए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रेमी युगल को परिजन व बेहट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

जांच के लिए लैब भेजा विसरा
रुड़की। आदर्शनगर में युवक की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत के मामले में पुलिस ने जांच के लिए विसरा लैब भेजा है। युवक के परिजन मौत पर सवाल उठाते हुए अपनी बहु और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाते रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने विसरा की जांच कराने का फैसला लिया है। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल ङ्क्षसह ने बताया कि विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed