{"_id":"67cc886682f60892540dc5e8","slug":"love-blossoms-on-instagram-girl-adamant-on-marriage-roorkee-news-c-5-1-drn1027-636744-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: इंस्टाग्राम पर प्यार चढ़ा परवान, युवती शादी की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: इंस्टाग्राम पर प्यार चढ़ा परवान, युवती शादी की जिद पर अड़ी
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्यार होने पर एक युवती राजस्थान से झबरेड़ा क्षेत्र के युवक के घर पहुंच गई। युवक ने शादी से इन्कार किया तो युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस से शादी करने की गुहार लगाई। पुलिस ने काउंसलिंग करने के बाद युवती के परिजनों को सूचना देकर उसे घर भेज दिया।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के पांवटी निवासी एक युवक की कुछ माह पूर्व राजस्थान की रहने वाली एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने-मरने और शादी करने की कसमें भी खाई। बताया कि कुछ दिन पहले युवती ने युवक से शादी करने की बात कही। इस पर उसने बहानेबाजी शुरू कर दी। इस पर युवती शुक्रवार को राजस्थान से युवक के घर जा पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई लेकिन युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती ने युवक के परिजनों से भी मन्नतें की लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुए। इस पर वह थाने पहुंची और पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को बुलाकर जानकारी ली। साथ ही युवती के परिजनों को भी सूचना दी। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया है कि युवती को समझाकर राजस्थान भेज दिया है।