फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Loss of panchayat elections, stars in assembly

पंचायत चुनाव के हारे, विधानसभा में सितारे

Sat, 11 Mar 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sat, 11 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में लगातार हार का सामना कर रहे देशराज कर्णवाल इस बार भाजपा के विधायक बन गए। उन्होंने इस बार बसपा को तीसरे स्थान पर पहुंचाकर पत्नी की हार का भी बदला ले लिया। जबकि राजपाल फिर से दूसरे स्थान पर अटक गए हैं।
विज्ञापन


झबरेड़ा सीट से इस बार विजयी हुए भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल पिछले दो पंचायत चुनाव लगातार हार चुके हैं। वर्ष 2011 में उन्हें जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी वह मानकपुर आदमपुर सीट से चुनाव हार गए थे, लेकिन भाजपा ने देशराज कर्णवाल पर फिर विश्वास जताते हुए झबरेड़ा से टिकट दिया। इस बार वह पार्टी को झबरेड़ा सीट पर विधानसभा चुनाव में जीत दिलवाने में कामयाब रहे। वर्ष 2012 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं उनकी पत्नी भी बुरी तरह हार गई थी। इस बार उन्होंने बसपा से भी इसका बदला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed