फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lkkdpala the parole revoked, was detained by police

लक्कड़पाला की पैरोल निरस्त, पुलिस ने लिया हिरासत में

Wed, 11 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 11 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
 खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के ससुर महेंद्र भाटी की हत्या में दोषी तुगलपुर निवासी लक्कड़पाला उर्फ पाल सिंह उर्फ हरपाल की पैरोल निरस्त कर दी गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने एकबार फिर उसे हिरासत में ले लिया है। मालूम हो कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में उसकी पैरोल मंजूर की गई थी, जिसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया था और इन दिनों वह खानपुर स्थित तुगलपुर गांव में रह रहा था।
विज्ञापन


हत्या के मामले में दोषी लक्कड़पाला को लेकर भाजपा की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता कर  लक्कड़पाला की पैरोल मंजूर होने पर सवाल उठाए थे। साथ ही प्रदेश सरकार पर उसके माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने भाजपा के सवालों और आरोपों को दरकिनार कर दिया था। अब आचार संहिता लागू होने के बाद शासन के निर्देश पर अचानक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे एकबार फिर हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में एसपी देहात मणि कांत मिश्रा का कहना है कि शासन से पैरोल निरस्त होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार की देरशाम लक्कड़पाला को खानपुर क्षेत्र स्थित उसके गांव तुगलपुर से हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि खानपुर क्षेत्र से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एकबार फिर प्रत्याशी हो सकते हैं। ऐसे में उनकी ओर से भी लक्कड़पाला और प्रदेश सरकार की मंशा पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed