फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lighted bulbs are rich with the poor house

गरीबों के बल्ब से रोशन हो रहे अमीरों के घर

Mon, 28 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 28 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई एलईडी स्कीम में विभागीय  कर्मियों की मिली भगत से बड़ा गोलमाल किया जा रहा है। स्कीम के तहत बीपीएल  को मिलने वाली 27 रुपये की एलईडी से अमीरों के घर रोशन हो रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ताओं के लिए इसकी कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बिजली की बचत के लिए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को एलईडी लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत रुड़की, हरिद्वार, देहरादून सहित अन्य शहरों में ऊर्जा निगम की ओर से एलईडी वितरण स्कीम चल रही है। रुड़की में पिछले करीब दो माह से एलईडी स्कीम संचालित की जा रही है और अब तक करीब एक लाख 10 हजार उपभोक्ताओं ने इसका लाभ उठाया है।
विज्ञापन


इसके तहत आम उपभोक्ताओं के लिए 100 रुपये में एलईडी बल्ब उपलब्ध हैं, जबकि बीपीएल उपभोक्ताओं को मात्र 27 रुपये में एलईडी बल्ब दिए जा रहे हैं। शर्त यह है कि उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करना होगा। योजना के तहत अलग-अलग शहरों में भिन्न डिस्ट्रीब्यूटरों को एलईडी वितरण स्कीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन इस पर नियंत्रण और देखरेख के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
एलईडी बल्ब स्कीम के संबंध में ऊर्जा निगम को जानकारी नहीं है। यह योजना निजी कंपनी की ओर से संचालित की जा रही है। अगर बीपीएल के बिजली बिलों पर अन्य लोगों को एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं और इसमें ऊर्जा निगम कर्मियों की संलिप्तता सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
...मनोज कुमार सती, अधिशासी अभियंता शहरी खंड

क्या कहते हैं रुड़की के डिस्ट्रीब्यूटर
रुड़की में एलईडी बल्बों का वितरण करने वाले स्पैन कम्यूनिकेशन के डिस्ट्रीब्यूटर  जेसी पांडे का कहना है कि यह जानकारी नहीं मिल सकती है कि योजना के तहत कितने बीपीएल उपभोक्ताओं को बल्ब दिए गए और कितने एपीएल। अब तक एक लाख 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लिया है। उन्होंने माना कि इसमें कुछ गड़बड़ी है। उन्होंने बताया कि एक जनप्रतिनिधि के पीए ही सैकड़ों की संख्या में बीपीएल के बिजली बिल लेकर एलईडी के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें एलईडी देने से इंकार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में रुड़की से  अधिक गड़बड़ी की गई है।


कितने हैं बीपीएल उपभोक्ता
ऊर्जा निगम ग्रामीण खंड के अधिशासी अभियंता एके मिश्रा के अनुसार क्षेत्र में  लगभग 65 हजार उपभोक्ता हैं, जिसमें से करीब 13 हजार बीपीएल श्रेणी के हैं।  वहीं शहरी खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सती के अनुसार क्षेत्र में 89  हजार उपभोक्ता हैं, जिनमें से छह हजार बीपीएल श्रेणी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed