फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Letter submitted to MP for development of Piran Kaliyar

Roorkee News: पिरान कलियर के विकास के लिए सांसद को सौंपा पत्र

Wed, 12 Nov 2025 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Letter submitted to MP for development of Piran Kaliyar
साबरी फरीदी विकास समिति के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने चार नवंबर को हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक पत्र सौंपकर पिरान कलियर में उच्च शिक्षा, चिकित्सा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने व केंद्र सरकार से प्रतिवर्ष एक बड़ा अनुदान बजट जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन




मोहम्मद रिजवान ने अपने पत्र में बताया कि पिरान कलियर साबिर पाक की दरगाह होने के कारण देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन प्रतिदिन यहां पहुंचते हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि पिरान कलियर के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार विशेष योजना बनाए और हर साल एक बड़ा अनुदान प्रदान किया जाए जिससे क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हो सके। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 11 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पिरान कलियर के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही प्रधानमंत्री से इस विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के विकास को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed