{"_id":"61e823f770990347be057c82","slug":"lessons-taken-when-questions-arise-cleanliness-on-the-border-roorkee-news-drn4020278139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल उठे तो लिया सबक, बॉर्डर पर सफाई हुई चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारसन बार्डर पर मंगलौर नगर पालिका द्वारा भेजा गया पोर्टेबल शौचालय।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
आखिरकार नारसन बॉर्डर पर सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगर पालिका मंगलौर के अधिकारियों ने मंगलवार को यात्रियों की सुविधा के लिए एक पोर्टेबल शौचालय स्थापित कराया।
विज्ञापन
नारसन बॉर्डर पर रोजाना हजारों की संख्या में बाहरी राज्यों से लोग आते हैं। वहां पर उन्हें रोककर कोरोना की जांच की जा रही है। कोरोना जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है लेकिन यहां पर साफ-सफाई की हालत बदतर थी। इससे कोरोना की जांच कराने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने सफाई व्यवस्था की पोल खोलते हुए बुधवार के अंक में ‘कोरोना जांच तो सही पर गंदगी बर्दाश्त नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह के आदेश पर नगर पालिका मंगलौर के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने सुबह ही बॉर्डर पर साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को भेजा। साथ ही एक छह सीट वाला पोर्टेबल शौचालय भी यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया है। वहीं, साफ सफाई होने से यात्रियों के साथ जांच में लगे कर्मचारियों को भी राहत मिली है। नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर आदेश कुमार का कहना है कि बॉर्डर पर सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। साथ ही पोर्टेबल शौचालय लगाया है। अब रोजाना सफाई कराई जाएगी। ईओ विजय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से मिले दिशा निर्देश पर बॉर्डर पर साफ-सफाई के सभी इंतजाम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।