फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Land registration done fraudulently, father and son

Roorkee News: जमीन की फर्जी तरीके से कराई रजिस्ट्री, विरोध पर पिता-पुत्र पर हमला

Sat, 01 Jun 2024 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Land registration done fraudulently, father and son
I
विज्ञापन

IIपुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, दो आवासीय पट्टों पर कब्जे का है आरोप
I
I
I
Iएक ग्रामीण ने कुछ लोगों पर उसके दो आवासीय पट्टों की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी नत्था सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव में ही दो आवासीय पट्टे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से दोनों आवासीय पट्टों की रजिस्ट्री कर ली और 22 मई को जबरन कब्जा कर लिया। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से नत्था सिंह व उनके पुत्र गजेंद्र पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नीतू उर्फ सतेंद्र, बिंदर और जोगिंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed