फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   land grabbed by forged will

फर्जी वसीयत से जमीन हड़पी

Sat, 28 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 28 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
land grabbed by forged will
police - फोटो : demo pic

लक्सर में फर्जी वसीयत तैयार कर एक विधवा महिला की तीस बीघा जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। महिला ने इस सिलसिले में सास, मामा व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


मुंडाखेड़ा कलां निवासी पूजा सैनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति रवि उर्फ रविंद्र की हत्या सात मई 2015 को अकौढ़ा खुर्द के जंगल में हुई थी जिसका मुकदमा सरकार बनाम लोकेश आदि के बीच चल रहा है। पूजा का आरोप है कि उसकी सास कमलादेवी, सास का भाई विजय निवासी बंजारावाला कारगी चौक देहरादून व विजय का एक अन्य साथी मोहम्मद यामीन के साथ उसके पति की फर्जी वसीयत तैयार की गई है जिसमें रवि की मौत का प्रमाणपत्र भी हत्या से एक दिन पहले बनवाया गया है।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र में बीमारी के चलते रवि की मौत होना दर्शाया गया है जबकि रवि की प्राकृतिक मौत न होकर सात मई को लोकेश आदि पर उसकी हत्या करने का आरोप है। पूजा सैनी ने सास कमला, सास के भाई विजय व एक अन्य मोहम्मद यामीन पर फर्जी वसीयत तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूजा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed