फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   lady flowing in gangnahar saved by swimmers

गंगनहर में बह रही महिला को तैराकों ने बचाया

Fri, 10 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 10 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
lady flowing in gangnahar saved by swimmers
डूब रही महिला को बचाया - फोटो : amarujala

पांव फिसलने से एक महिला गंगनहर में गिर गई और तेज बहाव की चपेट में आने से बहने लगी। डूब रही महिला और उसकी मां के शोर मचाने पर तीन-चार युवक तुरंत ही उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद पड़े। बामुश्किल वह महिला को गंगनहर से बाहर निकालने मेें कामयाब रहे। महिला को उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मोहनपुरा निवासी कल्पना नाम की एक महिला शुक्रवार को अपनी मां के साथ एक चिकित्सक के यहां उपचार के लिए जा रही थी। रास्ते में गणेशपुर पुल के समीप वह रुक गई और गंगनहर के किनारे बनेे मंदिर में माथा टेकने के लिए चली गई। बताया गया है कि वह जिस समय गंगनहर की सीढ़ी पर खड़ी थी उसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


डूब रही इस महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की मां भी मदद के लिए चिल्लाई। इस पर वहां मौजूद तीन-चार युवक जिसमें एक पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा भी थे। वे उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद पड़े। चारों लोगों ने बामुश्किल रेलवे पुल के समीप महिला को गंगनहर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला को गंगनहर से बाहर निकालने वाले युवकों की लोगों ने जमकर सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed