फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Killing of BJP leader by hammer,

हथौड़ा मारकर भाजपा नेता की हत्या

Thu, 27 Apr 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर Updated Thu, 27 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा नेता सतीश सैनी उर्फ मांगा की बृहस्पतिवार को हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त भाजपा नेता सर्विस सेंटर पर अपनी गाड़ी धुलवा रहे थे और वहीं पास में एक कुर्सी पर बैठे थे। पुलिस ने हत्यारोपी वेल्डिंग दुकानदार को देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के हालूमाजरा गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान के पति भाजपा नेता सतीश सैनी उर्फ मांगा बृहस्पतिवार को हालूमाजरा चौराहा स्थित सर्विस सेंटर पर अपनी गाड़ी धुलवा रहे थे। सर्विस सेंटर के पास में ही हालूमाजरा गांव के  मेहताब की वेल्डिंग की दुकान है। वह दुकान के बाहर वेल्डिंग का काम कर रहा था। बताया जाता है कि भाजपा नेता सतीश सैनी ने उसे गाड़ी से दूर रहकर वेल्डिंग करने के लिए कहा। इसके बाद भाजपा नेता कुर्सी पर बैठकर मोबाइल देखने लगे। आरोप है कि तभी पीछे से वेल्डिंग दुकानदार मेहताब ने हथौड़े से भाजपा नेता सतीश सैनी के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह वहीं जमीन पर गिर पड़े। हमलावर यहीं नहीं रुका और फिर उनके सिर और छाती पर वार करने के बाद मौके से चंपत हो गया। इस घटना से लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन


वे भाजपा नेता को तुरंत ही रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा आसपास के सभी थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित भीड़ को जैसे-तैसे पुलिस ने शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि हत्यारोपी मेहताब को देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक भाजपा नेता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हत्यारोपी के परिजन और रिश्तेदार आदि अपने घरों में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं।


क्लेमेंटटाउन पुलिस टीम को 25 सौ रुपये इनाम
डालनवाला क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के डकैती हुई। जिसके बाद एसएसपी स्वीटी अग्रवाल सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश जारी किए। इसी क्रम में क्लेमेंटटाउन थाना की पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में मेहताब अंसारी ने  भगवानपुर में हुई भाजपा नेता की हत्या की बात स्वीकार की। वहीं एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 सौ रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed