{"_id":"67e6e6a08a7d01895d007b90","slug":"kidnapped-teenager-found-in-saharanpur-youth-also-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-651675-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अगवा किशोरी सहारनपुर से मिली, युवक भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अगवा किशोरी सहारनपुर से मिली, युवक भी गिरफ्तार
विज्ञापन
अगवा किशोरी को पुलिस ने सहारनपुर से तलाश किया है। साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला ने 23 मार्च को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी किसी काम से बाजार गई थी लेकिन वह देर रात तक घर नहीं आई। उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच पता चला कि उसे आखिरी बार एक युवक के साथ देखा गया है।
पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसपर किशोरी एक युवक के साथ जाते हुए नजर आई। पुलिस ने युवक की पहचान कराई तो वह सहारनपुर क्षेत्र का निकला। इसपर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि एसआई सूरत शर्मा के नेतृत्व टीम का गठन कर सहारनपुर भेजा गया था।
विज्ञापन
वहां से टीम ने मनीष सैनी निवासी गांव मोहम्मदपुर माफी उर्फ हसनपुर निकट पुलिस चौकी हसनपुर वाली गली, मस्जिद के पास थाना सदर सहारनपुर को गिरफ्तार कर किशोरी को तलाश कर लिया। उन्होंने किशोरी के बयान और मेडिकल कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।