फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kanwar Yatra will be successful with everyone's cooperation: CO

सभी के सहयोग से सफल होगी कांवड़ यात्रा: सीओ

Mon, 04 Jul 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will be successful with everyone's cooperation: CO
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने कांवड़ मेले के संबंध में एसपीओ और क्षेत्र के लोगों की बैठक ली।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक में सीओ विवेक कुमार ने कहा कि 14 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू हो रहा है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। कांवड़ मेले में सभी धर्मों के लोगों को सहयोग करना चाहिए। असामाजिक तत्व कांवड़ मेले के दौरान गड़बड़ी न करें, इसके लिए सभी को पुलिस का सहयोग करना होगा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल, एसएसआई धर्मेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।
ढाबों पर चस्पा करनी होगी रेट लिस्ट
एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने कहा कि सभी होटल, ढाबों के मालिकों को अपने-अपने होटल और ढाबे के बाहर रेट लिस्ट और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान मांस, मछली, अंडे पर प्रतिबंध रहेगा। किसी ने नियमों का पालन नहीं किया तो कड़ी करवाई की जाएगी। इस दौरान ईमलीखेड़ा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, सबोध कुमार, सचिन सैनी, छोटा, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस को तुरंत दें संदिग्ध की सूचना
भगवानपुर में सोमवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान मांस, मछली और शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही होटलों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा और सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य हैं। कोई संदिग्ध आसपास घूमता दिखे तो तुरंत सूचना पुलिस को दें। इस दौरान एसआई विपिन शर्मा, अनिल बिष्ट, सुधीर चौधरी, लाल सिंह, ललित कुमार व सुलेमान, राशिद, अली, भूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं झबरेड़ा में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने थाना परिसर में एसपीओ, व्यापारियों की बैठक ली। थानाध्यक्ष संजीव थपलियल ने कहा कि कांवड़ में अपार भीड़ होने की संभावना है। सभी लोग कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान संजय पुनिया, नूर हसन, मोहित खंतवाल, राजेंद्र, मनोज कांबोज, राजीव कुमार, संजय, शुभम, रामकुमर, दीपक व सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed