फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Junkyard and two youth arrested with fish plate

Roorkee News: फिश प्लेट के साथ कबाड़ी और दो युवक गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2023 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Junkyard and two youth arrested with fish plate
रेलवे लाइनों से एक जोड़ी फिश प्लेटों को कबाड़ी के पास बेच रहे दो लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी का सामान खरीदने पर कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



लक्सर आरपीएफ थाना प्रभारी रवि कुमार सिवाच ने बताया कि चुड़ियाला रेलवे स्टेशन के पास 18 सितंबर की शाम को कीमैन अजय कुमार ने रुड़की आरपीएफ चौकी पर सूचना देकर बताया था कि बाइक सवार दो युवक फिश प्लेट चोरी कर ले गए हैं। चोरी की सूचना पर बाइक सवार दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम टीम को सूचना मिली थी कि प्लेटें चोरी करने वाले दोनों युवक उन्हें बेचने के लिए गांव कोटवाल आलमपुर, झबरेड़ा में एक कबाड़ी के पास बेचने गए हैं। सूचना पर टीम ने कबाड़ी की दुकान पर छापा मारकर दोनों को चोरी की फिश प्लेटाें के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि चोरी में सद्दाम और गुफरान उर्फ छोटे निवासी खेड़ामुगल, सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी राजू उर्फ शमीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed