फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   JM arrived to check barns

खत्तों की जांच को पहुंचे जेएम

Fri, 15 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 15 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। चकबंदी विभाग की ओर से की गई चकबंदी में दूसरी जगह गड़बड़ी मिली है। यहां जांच को पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चकबंदी विभाग को खत्तों की जमीन के सजरे के  दुरुस्तीकरण के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन

बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल बहादुरपुर सैनी गांव में सरकारी खत्तों पर कब्जों की शिकायत पर जांच को पहुंचे थे। जांच के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पाया कि सजरे में जहां जमीन दिखाई गई है, वहां जमीन है ही नहीं जिस पर पैमाइश का पूरा काम नहीं हो सका। हालांकि खत्तों पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं मिला। इस मौके पर कानूनगो ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा जेएम ने भौरी के गांव में नाली विवाद का विवरण भी जांचा।   
विज्ञापन


चकरोड पर कब्जा, जांच को पहुंचे तहसीलदार
भगवानपुर। चकरोड पर कब्जे एवं सरकारी पेड़ काटने की शिकायत पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तहसीलदार मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे। डाडा पट्टी गांव के किसानों ने खेतों पर जाने वाली चकरोड पर कब्जे की शिकायत की थी। साथ ही आरोप लगाया था कि चकरोड पर खड़े एक हजार रुपये का पेड़ भी किसी ने काट लिया है। मामले की शिकायत मिलने पर बुधवार को तहसीलदार चित्रकुमार त्यागी प्रशासन की टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने चकरोड की पैमाइश की और काटे गए पेड़ के बारे में भी जानकारी जुटाई। तहसीलदार ने बताया कि अब जांच रिपोर्ट एसडीएम को दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed