{"_id":"611e9fb98ebc3e799d3a850e","slug":"jewelery-and-cash-worth-two-lakhs-stolen-from-contractor-s-house-roorkee-news-drn3879249123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के घर से जेवर व दो लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के घर से जेवर व दो लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
झबरेड़ा। चोरों ने एक बार फिर पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए ठेकेदार के बंद पड़े मकान से लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शादी में गया परिवार घर लौटा तो चोरी का पता चला। तहरीर के आधार पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
झबरेड़ा क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर लगातार घरों और ट्यूबवेल को निशाना बनाकर पुलिस सुरक्षा की पोल खोल रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्रवाई मात्र तहरीर लेने तक सिमटकर रह गई है। पुलिस अभी 11 अगस्त की रात बाल्लूपुर गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने बुधवार रात खाताखेड़ी गांव निवासी ठेकेदार कामिल के बंद मकान से लाखों की चोरी कर गश्त की पोल खोल दी है। दरअसल, कामिल परिवार के साथ सहारनपुर शादी में गए थे। इस बीच चोरों ने घर को निशाना बना लिया। चोरी का पता बृहस्पतिवार सुबह चला, जब ठेकेदार का परिवार घर लौटा। घर में सामान बिखरा देख परिवार के होश उड़ गए। ठेकेदार का कहना है कि चोर अलमारी में रखे 12 तोले सोने के जेवर और दो लाख की नकदी ले गए हैं। ठेकेदार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
--
मामला दबाने का आरोप
झबरेड़ा क्षेत्र में पिछले दस दिन से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस तहरीर लेने से भी किनारा करती है। यहां तक की चोरी के मामले को दबाने की कोशिश करती है। तहरीर ले भी ली तो मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है। आरोप है कि पुलिस चोरी के खुलासे के बारे में पूछने पर चुप रहने की बात कहकर मामला दबाने का प्रयास कर रही है।