फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   JCB roars on illegal encroachments on government land and ponds

Roorkee News: सरकारी भूमि और तालाबों पर अवैध कब्जों पर गरजी जेसीबी

Sun, 13 Oct 2024 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
JCB roars on illegal encroachments on government land and ponds
फोटो समाचार:
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीरुड़की। भगवानपुर तहसील प्रशासन की टीम ने जेसीबी ले जाकर तालाबों और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया लेकिन प्रशासन की टीम के सामने उनकी एक नहीं चली। वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में अफरातफरी मची रही।
भगवानपुर तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायतों की ग्राम समाज की भूमि एवं तालाबों की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इस दौरान कुछ लोगों ने पक्के निर्माण भी करा लिए थे। जबकि कुछ लोग झोपड़ी डालकर रह रहे थे। पिछले दिनों इस मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कब्जा की गई सरकारी जमीनों को चिह्नित किया था।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार और तहसीलदार हरिहर उनियाल के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम जेसीबी लेकर कस्बे के एक तालाब पर पहुंची। यहां से टीम ने जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद बाद बुग्गावाला क्षेत्र में पहुंची और ग्राम समाज की भूमि एवं तालाबों की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया तो तो प्रशासन और पुलिस की टीम ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद विरोध करने वाले पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अन्य जगहों पर कब्जा करने वाले लोगों में इस कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। इस दौरान कानूनगो ओमप्रकाश, लेखपाल कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र की सभी सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed