{"_id":"581b77774f1c1bc132437b5f","slug":"jayrene-rushed-to-piran-kaliar-on-nauchandi-jumerat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिरान कलियर में नौचंदी जुमेरात पर उमड़े जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिरान कलियर में नौचंदी जुमेरात पर उमड़े जायरीन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
नौचंदी जुमेरात पर पिरान कलियर में उमड़े जायरीन, ट्रैफिक जाम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी जुमेरात पर पिरान कलियर दरगाह पर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर यूपी, पंजाब व दिल्ली से बड़ी संख्या में आए अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर दुआएं मांगी। जायरीनों की भीड़ से बार- बार लग रहे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को पसीना बहाना पड़ा।
पिरान कलियर साबिर पाक की दरगाह पर यूं तो रोजाना हजारों की तादाद में जायरीन पहुंचते हैं, लेकिन चांद दिखने के बाद पड़ने वाली पहली जुमेरात को नौचंदी कहा जाता है। इस मौके पर मन्नत मांगने और पिछली मन्नत पूरी होने पर दूर-दूर से जायरीन दरगाह पर पहुंचते हैं। इस बार भी नौचंदी जुमेरात के लिए एक दिन पहले ही रात से जायरीनों का जुटना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार दिन भर जायरीनों का आवाजाही बनी रही। भारी भीड़ होने से पुराने जर्जर पुल पर बार-बार जाम लगता रहा। नए पुल का निर्माण कछुआ चाल से होने के कारण जायरीनों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को पुलिस को यातायात सुचारु करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। एसओ कलियर मोहन सिंह ने बताया कि नौचंदी जुमेरात पर यातायात व अन्य व्यवस्थाएं सुचारु करने के लिए जरूरी जगहों पर ड्यूटी लगाई गई। हजारों की संख्या में जायरीन जुटने से मार्गों पर थोड़ा भीड़ रही।