फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jawan admitted in AIIMS dies, given last farewell

Roorkee News: एम्स में भर्ती जवान का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Mon, 14 Aug 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jawan admitted in AIIMS dies, given last farewell
माजरा में छाया रहा मातम, तीन दिन पहले लद्दाख में हो गया था चोटिल
विज्ञापन


शहर से सटे माजरा निवासी सेना के जवान का उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। रविवार दोपहर सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। शहर विधायक प्रदीप बत्रा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्मशान घाट पहुंचकर जवान को श्रद्धांजलि दी।


माजरा निवासी गौरव सिंह (23 वर्ष) भारतीय सेना में तैनात था। तीन माह पहले लद्दाख में पोस्टिंग के दौरान जवान को चोट लग गई थी। उसका उपचार दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा था। शनिवार सुबह जवान का उपचार के दौरान निधन हो गया था। शनिवार रात को ही जवान का पार्थिव शरीर उनके माजरा स्थित आवास पर लाया गया। रविवार सुबह सेना की एक टुकड़ी जवान को अंतिम विदाई देने के लिए माजरा पहुंची। यहां से सेना के ट्रक में सैन्य सम्मान के साथ जवान के पार्थिव शरीर को मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट में ले जाया गया। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


विधायक प्रदीप बत्रा भी जवान को श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में माजरा व शहर भर से अनेक लोग मौजूद रहे। पूर्व प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि जवान गौरव सिंह चार फरवरी 2020 को सेना में भर्ती हुआ था। जवान के पिता केहर सिंह सीआरपीएफ पानीपत में तैनात है। पिता के अलावा घर में मां रश्मी देवी व छोटा भाई सिद्धार्थ हैं। लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने बताया कि गौरव सिंह बेहद होनहार था। जब वह सेना में भर्ती हुआ तो उन्होंने संगठन की ओर से उसका सम्मान भी किया था। उन्होंने भारतीय सेना के जवान गौरव सिंह के निधन को समाज व देश के लिए बड़ी क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed