{"_id":"56e84f804f1c1b5b138b4b21","slug":"jam-on-the-highway-policemen-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर जाम, पुलिसकर्मी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर जाम, पुलिसकर्मी नदारद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर मंगलवार सुबह करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन इससे निजात दिलवाने के लिए दूर-दूर तक एक पुलिसकर्मी तक नजर नहीं आया। हाल यह था कि मलकपुर चुंगी चेक पोस्ट पर ताला लटका हुआ था।
विज्ञापन
जाम से जूझ रहे वाहन सवार खुद ही आगे पीछे होकर निकलने की जुगत भिड़ाते रहे। काफी देर बाद दो पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने से जाम खुल पाया।
फोरलेन बाईपास मार्ग तैयार न होने के कारण हाइवे पर अभी तक जाम की समस्या बनी हुई है।
खासकर रुड़की रोडवेज बस अड्डे से लेकर आसफनगर तक रोजाना जाम लग रहा है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सोलानीपुल पर भी जाम लग गया। छोटे वाहनों की अलग अलग लाइन लगने से पुल पूरी तरह वाहनों से पैक रहा। वाहनों की कतारें एक तरफ शेरपुर तो दूसरी तरफ मलकपुर चुंगी तक लगी हुई थी। जाम से बचने के लिए छोटे वाहन चालकों ने नहर पटरी का रास्ता अपनाया। लेकिन इसे खुलवाने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहा।
विज्ञापन
इसी दौरान मलकपुर चुंगी चेक पोस्ट पर भी कोई पुलिसकर्मी नहीं रहा। चेकपोस्ट पर ताला लटका हुआ था। काफी देर बाद किसी ने कार्यवाहक सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार को सूचना दी। इस पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। वाहनों की भीड़ लगने से जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन