फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jam on service road, ambulance stuck for 20 minutes

Roorkee News: सर्विस मार्ग पर लगा जाम, बीस मिनट फंसी एंबुलेंस

Wed, 23 Nov 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Jam on service road, ambulance stuck for 20 minutes
सर्विस मार्ग पर गलत साइड से आ रहे वाहनों से जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस को निकालने के लिए लोगों ने मशक्कत की लेकिन जाम नहीं खुल पाया। 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर एंबुलेंस को रवाना किया।
विज्ञापन

भगवानपुर कस्बे के पास हाईवे किनारे सर्विस मार्ग पर आए दिन जाम लग रहा है। गलत दिशा से आने-जाने वाले वाहनों से अक्सर जाम लग जाता है। मंगलवार दोपहर भी सर्विस मार्ग पर गलत साइड से आने वाले वाहनों से चुड़ियाला अंडरपास के पास जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसमें मरीज को लेकर रुड़की की ओर से जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस को निकालने के लिए लोगों ने मोर्चा संभाला,लेकिन जाम नहीं खुल पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गलत दिशा से आ रहे वाहनों को पीछे की ओर कराया। इसके बाद एंबुलेंस को आगे रवाना किया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को भेजकर जाम खुलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed