फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jam on ROB, people upset for one hour

ब्रिज पर लगा जाम, एक घंटे तक रहे लोग परेशान

Sun, 27 Feb 2022 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Jam on ROB, people upset for one hour
रेलवे ओवर ब्रिज पर लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
गन्ना लदे वाहनों के चलते रेलवे ओवरब्रिज पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। एक बार फिर ओवरब्रिज पर जाम लगने से राहगीर करीब एक घंटे तक जूझते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गन्ने से लदे वाहनों के कारण रविवार शाम को लक्सर में रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। ओवरब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ऐसे में पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक लोग जाम से जूझते रहे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद वाहनों का संचालन हो सका। उधर, लोगों का कहना है कि गन्ने से लदे वाहनों से जाम लग रहा है। इन वाहनों के गुजरने का समय पुलिस-प्रशासन को निर्धारित करना चाहिए। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि ओवरब्रिज पर आड़े तिरछे वाहन खड़े करने के कारण जाम लग जाता है। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed