फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jam file cases against hundreds of detection

म लगाने में सैकड़ों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 07 Sep 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
 विद्या गौतम के समर्थन में बालावाली तिराहे पर चक्का जाम करने के मामले में पुलिस ने पांच सौ से सात सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस इन लोगों की पहचान करने में जुटी हैं। वहीं भूख हड़ताल के नौवें दिन पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने भी विद्या गौतम का समर्थन किया है। मंगलवार को मौके पर पहुंचे चैंपियन के समर्थकों ने विद्या की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन


 विद्या गौतम के समर्थकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को लक्सर के बालावाली तिराहे पर चक्का जाम किया था। पुलिस व प्रशासन ने आंदोलन कर रहे लोगों की वीडियोग्राफी कराई थी, जिसके बाद देर रात पुलिस ने रोड जाम करने वाले पांच से सात सौ अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं बुधवार को नौवें दिन भी विद्या गौतम की भूख हड़ताल जारी रही। इस दौरान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन ने भी समर्थन दिया है। बुधवार को कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन के समर्थकों का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इस दौरान मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन भीम सिंह ने बताया कि कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन व्यक्तिगत तौर पर विद्या को समर्थन दे रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में मदन पाल शास्त्री, नीटू भाटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सिंह आजाद, रविंद्र, सुरेंद्र सिंह चौहान, उत्तम चौधरी, जितेंद्र अकौठा आदि लोग मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed