{"_id":"67e839874b7da4587904fd93","slug":"jal-sansthan-opened-even-on-holiday-15-lakhs-deposited-roorkee-news-c-5-1-drn1027-652459-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छुट्टी के दिन भी खुला जल संस्थान, 15 लाख हुए जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छुट्टी के दिन भी खुला जल संस्थान, 15 लाख हुए जमा
विज्ञापन
जल संस्थान शनिवार को अवकाश के दिन भी खुला। अधिकारी व कर्मचारी संस्थान में मौजूद रहे। पानी के बिलों को जमा किया गया। पानी के 15 लाख रुपये के बिल जमा हुए हैं। वहीं सीवर के भी बिल जमा हुए।
वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज दो दिन शेष रह गए हैं। इनमें भी अवकाश है लेकिन जल संस्थान अधिक से अधिक बकाया बिलों को जमा कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। संस्थान के जेई विवेक रवि ने बताया कि शनिवार को जल संस्थान खुला था। 15 लाख रुपये बकाया बिल जमा हुए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को भी जल संस्थान खुलेगा। उन्होंने बताया कि सारा सरचार्ज माफ हो चुका है। 31 मार्च तक यह छूट है। इसका लाभ उठाएं और बिल जमा करा दें। वहीं , अनुरक्षण शाखा गंगा कार्यालय के सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने बताया कि सीवर के बकाया बिलों को जमा किया जा रहा है। शनिवार को भी कार्यालय खुला रहा। रविवार को कार्यालय खुलेगा। शनिवार को अनेक उपभोक्ता बिल जमा कराने के लिए कार्यालय में पहुंचे।