फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jain will again face to face and Batra

फिर आमने-सामने होंगे जैन और बत्रा

Tue, 17 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 17 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा की ओर से विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद एक बार फिर रुड़की सीट पर प्रदीप बत्रा और सुरेश चंद जैन आमने सामने होंगे। भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज सुरेश चंद जैन ने हर हाल में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वे कांग्रेस या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस से टिकट की आस लगाए मेयर यशपाल राणा, पूर्व राज्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहर लाल शर्मा और हंसराज सचदेवा को झटका लग सकता है।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सुरेश चंद जैन को मैदान में उतारा था। जबकि प्रदीप बत्रा कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे। अबकी बार स्थिति उलट है। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए प्रदीप बत्रा को इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, जबकि सुरेश चंद जैन ने विरोध में चुनाव लड़ने का एलान किया है। हालांकि अभी उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्दलीय उतरेंगे। इस संबंध में उन्होंने मोबाइल फोन पर बताया कि उनका चुनाव लड़ना तय है लेकिन, किसी पार्टी से लड़ेंगे या निर्दलीय उतरेंगे इसका निर्णय मंगलवार देर रात तक हो जाएगा। जैन के करीबियों और समर्थकों की मानें तो कांग्रेस से उनका चुनाव लड़ना तय है। हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान को लेना है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस से टिकट के लिए सुरेशचंद जैन दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। जल्द इसकी घोषणा हो सकती है। समर्थक भी इसके प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस में पहले से टिकट की आस लगाए बैठे महारथियों को झटका लग सकता है।
विज्ञापन


सुरेशचंद जैन नहीं करेंगे गलती : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी का कहना है कि सुरेशचंद जैन पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। हमें विश्वास है कि वह कहीं जाने की गलती नहीं करेंगे। किसी को भी टिकट नहीं मिलने पर कष्ट होना स्वाभाविक है लेकिन, निर्णय के बाद सभी पार्टी के साथ हैं। हम रुड़की जिले की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed