{"_id":"6a12e8eda62557adf8052845","slug":"it-is-the-medias-responsibility-to-convey-nationalist-discourse-to-the-new-generation-padam-singh-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-155594-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रवादी विमर्श को नई पीढ़ी तक पहुंचाना मीडिया की जिम्मेदारी: पदम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रवादी विमर्श को नई पीढ़ी तक पहुंचाना मीडिया की जिम्मेदारी: पदम सिंह
Sun, 24 May 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 24 May 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
- आरएसएस प्रचार विभाग रुड़की की ओर से आयोजित की विचार गोष्ठी में मीडिया की भूमिका पर हुआ मंथन
भारत के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रवादी विमर्श को नई पीढ़ी तक पहुंचाना पत्रकारों का दायित्व
एसपी देहात शेखरचंद सुयाल ने सोशल मीडिया के सदुपयोग पर दिया जोर
राष्ट्रवादी विमर्श को नई पीढ़ी तक पहुंचाना मीडिया की जिम्मेदारी: पदम सिंह
रुड़की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग रुड़की की ओर से नारद जयंती के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में “भारत के स्वत्व बोध में मीडिया की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि सतयुग में देवर्षि नारद ने धर्म स्थापना का कार्य किया था, जबकि कलियुग में यह जिम्मेदारी मीडिया निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, बलिदानियों की गाथाओं और राष्ट्रवादी विमर्श को नई पीढ़ी तक पहुंचाना पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया आज जनमत निर्माण के बड़े माध्यम हैं और सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक सोच व राष्ट्रवादी विचारों को बढ़ावा देने के लिए होना चाहिए। कार्यक्रम में शेखरचंद सुयाल ने समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन तथा सोशल मीडिया के सदुपयोग पर बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रवीण कुमार ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जलवीर मोनू को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र, सहदेव, सतीश, राजीव, त्रिभुवन, अनिल, दिनेश, मिथिलेश, डॉ. रमा भार्गव, डॉ. सरस्वती, डॉ. अनुपमा, डॉ. अमित, मुकुल, सुशील, अंकित और संजय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।