फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   It is our responsibility to take the schemes to every person: Neha Joshi

योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी: जोशी

Wed, 28 Jul 2021 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
It is our responsibility to take the schemes to every person: Neha Joshi
रुड़की आदर्श नगर स्थित श्री गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष् - फोटो : ROORKEE
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक लेकर जाना हमारी जिम्मेदारी है। भले ही चेहरे और नेतृत्व बदलते रहें, लेकिन सरकार भाजपा की रहे, इसके लिए हर कार्यकर्ता को काम करना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को रुड़की पहुंचने पर भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आदर्श नगर स्थित एक बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जोशी ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है और इसकी उन्हें खुशी है। उनके पिता गणेश जोशी ने 25 साल तक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया तो संगठन ने उन्हें टिकट दिया, लेकिन वे कभी संगठन के विपरीत नहीं गए। वह अपने पिता के पदचिह्नों पर चलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारों का बदलाव होने से विकास रुक जाते हैं। लिहाजा वर्ष 2022 में फिर से भाजपा की सरकार लानी होगी। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज विपक्ष बौखलाया हुआ है और दुष्प्रचार कर भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। युवा सोच के साथ संगठन और सरकार आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार पहले से अधिक बहुमत के साथ बनेगी। जिला महामंत्री आदेश सैनी ने कहा कि युवा भाजपा संगठन की रीढ़ है। प्रदेश की कमान भी अब युवा हाथों में है और संगठन को इस ऊंचाइयों तक पहुंचाने में युवाओं का अहम योगदान है। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सागर गोयल ने कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है, जहां आम कार्यकर्ता संगठन व सरकार में उच्च स्थान तक जा सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा नए जोश के साथ काम करेगा। संचालन मोहित राष्ट्रवादी ने किया। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, रुड़की मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, लंढौरा मंडल अध्यक्ष विकास पाल, शोभाराम प्रजापति, धीर सिंह, संजय त्यागी, पार्षद विवेक चौधरी, बृजमोहन सैनी, सचिन कश्यप, दीपक पांडेय, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांवों की समस्याओं से कराया अवगत
ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज में पहुंचीं नेहा जोशी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन मुनीश सैनी ने कलियर विधानसभा के 44 गांवों की समस्याओं से अवगत कराया। नेहा जोशी ने गांवों की समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया और कलियर विधानसभा के सभी गांव के समुचित विकास का रोडमैप तैयार करने और उनका क्रियान्वयन करने का भी भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर का दौरा किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के महामंत्री सागर गोयल, ओबीसी मोर्चा के अमित सैनी और अजमल, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंद्र सैनी, कॉलेज डायरेक्टर सुशील कुमार ठाकुर, एचआर हेड अनुराग गॉड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed