{"_id":"668dab8fd78185d26204f924","slug":"it-is-advised-not-to-irrigate-the-fields-for-five-days-and-roorkee-news-c-5-1-drn1030-452258-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पांच दिनों तक किसान न करें सिंचाई, पानी निकासी को खेतों में बनाएं नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पांच दिनों तक किसान न करें सिंचाई, पानी निकासी को खेतों में बनाएं नाली
विज्ञापन
Iआईआईटी रुड़की की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की ओर से दी गई किसानों को सलाहI
आईआईटी रुड़की की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने किसानों को अगले पांच दिनों तक खेतों में सिंचाई न करने और पानी निकासी के लिए नालियां बनाए जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और मध्यम व तेज बारिश के आसार बताए हैं।
मंगलवार को भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। आसमान पर कभी बादलों ने डेरा जमाया तो कभी धूप निकल आई। वातावरण में अधिक आर्द्रता होने से उमस काफी बढ़ी रही। कूलर और पंखे भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं दे पाए। मौसम को लेकर आईआईटी रुड़की के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने किसानों को बताया है कि अगले पांच दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे।
10 और 11 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 12 से 14 जुलाई को बारिश की संभावना है। बारिश के आसार को देखते किसान पांच दिन तक गन्ने आदि की फसल में सिंचाई न करें। बल्कि पानी निकासी के लिए खेतों में छोटी-छोटी नाली बनाएं। वहीं धान की फसल को लेकर सलाह दी गई है कि जैसे ही नर्सरी की रोपाई के लिए तैयार हो जाए, तुरंत ही धान की रोपाई शुरू कर दें।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत और शाम के समय 64 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे क्षेत्र में उमस में इजाफा हुआ है।