फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Irrigation Minister conducted aerial survey of flood affected areas

बाढ़ से निपटने को होगा ठोकरों के निर्माण शुरू कराया: महाराज

Thu, 17 Jun 2021 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Minister conducted aerial survey of flood affected areas
खानपुर (रुड़की)। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बृहस्पतिवार को स्थानीय विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ खानपुर और लक्सर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद गंगा के बालावाली घाट पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बाढ़ से निपटने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से दो सुरक्षा दीवारों (ठोकरों) का निर्माण शुरू करा दिया गया है। पहले से बनी हुई ठोकरों की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

सतपाल महाराज ने कहा कि बालावाली और भोगपुर में नाबार्ड के अंतर्गत सिंचाई विभाग 231.38 लाख रुपये से दो ठोकरों का निर्माण करा रहा है। तटबंध सुदृढ़ीकरण के लिए 568.06 लाख का प्राक्कलन नाबार्ड में मंजूरी के लिए गया है। बालावाली से खानपुर तटबंध पुनर्निर्माण के लिए भी 11512.18 लाख की योजना को स्वीकृत मिलनी है। वहीं, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सुझाव पर उन्होंने बालावाली के पास गंगा में बनी दो पुरानी ठोकरों की लंबाई 100 मीटर से बढ़ाकर 150 मीटर किए जाने पर सहमति जताई। इस दौरान सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता जयपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता डीके सिंह, एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, सीओ विवेक कुमार, प्रमोद शर्मा, संजीव पुंडीर, अंबरीष गोयल, सचिन चौधरी और अर्जुन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
तीर्थ पुरोहितों और कला कर्मियों को भी मदद मिलेगी
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल में पर्यटन से जुड़े बहुत से लोगों तक प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के जरिये आर्थिक मदद पहुंचाई है। जल्द ही तीर्थ पुरोहितों और कला कर्मियों को भी मदद मिलेगी। वहीं, उन्होंने हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद कोविड-19 की गाइडलाइन के साथ चारधाम यात्रा शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed